एम्स भोपाल
शेयर करें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भेजा गया भोपाल
सागरI बुंदेलखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले पदमश्री पंडित श्री रामसहाय पांडे के अस्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को प्रातः विशेष एंबुलेंस से उन्हें एम्स अस्पताल, भोपाल के लिए रवाना किया गया। संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुंदेली नृत्य विधा में उनके योगदान के लिये पद्मश्री प्राप्त करने वाले श्री रामसहाय पांडे को अच्छे इलाज करने के लिए एम्स भोपाल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम विजय डेहरिया पद्मश्री श्री रामसहाय पांडे के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं और उनके लिए व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराई जा रही है। श्री पांडे को आज एक निजी चिकित्सालय से विशेष एंबुलेंस के माध्यम से एसडीएम विजय डहेरिया की उपस्थिति में भोपाल के लिए रवाना किया गया ।


उन्होंने ने बताया कि श्री रामसहाय पांडे के स्वास्थ्य के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है। विगत दिवस कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने भी निजी चिकित्सालय जाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली थी एवं उचित इलाज के निर्देश भी दिए थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!