346094010 131333959916568 37264218343205135 n e1685082980889
शेयर करें

पशु विचरण मुक्त सागर बनाने के लिए लगातार कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज गुरु गोविंद सिंह वार्ड में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह“ नगर निगम सहायक आयुक्त राजेश सिंह ठाकुर के द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग एवं समझाइश के बाद मोहर सिंह के 12 जानवर एवं कमल जैन के 8 जानवरों को शहर से बाहर ले जाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह ने बताया कि कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर स्वच्छ एवं पशु विचरण सागर बनाने के लिए डेयरी संचालकों को डेयरी विस्थापन स्थल पर स्थापित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज डेयरी संचालकों द्वारा अपने-अपने कुल 20 पशुओं को शहर से बाहर ले जाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सागर के अन्य डेयरी संचालकों से अपील की है कि सभी डेयरी संचालक अपने- अपने पशुओं को डेयरी विस्थापन स्थल पर ले जाएं एवं सागर शहर को साफ स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

सभी


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!