IMG 20250411 WA0005
शेयर करें


सागर। म.प्र.भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर नरयावली विधानसभा स्तरीय “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” गणेश एंजोरा, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वालित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ.अंबेडकर जी की जयंती तक पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 6 व 7 अप्रैल को हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडोत्तोलन किया। इसी श्रृंखला में विधानसभा स्तरीय पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का सूत्र है,भारत की सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की स्थापना काल से लेकर अब तक की यात्रा संघर्षमय रही है। बीते 11 वर्षों में भारत की राजनीति और विकास के लिए स्वर्णिम काल साबित हुआ है। देश ने पहली बार भाजपा राजनीति में सुचिता का एहसास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर पर स्थापित किया। बीते 11 साल का कालखंड भारत की राजनीति और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ। इस कालखंड में भारत की ताकत को विश्व ने सही मायने में पहचाना है। आज भारत विश्व का नेतृत्व करने में अग्रिम पंक्ति में है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। कश्मीर में अमन की फिजा बह रही है। भाजपा ने देश की राजनीति दिशा और दशा बदली है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर मिल रहा है। देश अब सुशासन की राजनीति की ओर अग्रसर हो रहा है।
विधायक लारिया ने सम्मेलन में प्रधानमंत्री के रूप में मान.नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा पर विस्तार से विस्तार से संबोधन किया।
सम्मेलन में विषय वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास पर और जिला मंत्री जयंती मौर्य ने भारत की राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर अपने विचार साझा किया।
सम्मेलन में प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर, विधानसभा प्रभारी श्याम सुंदर मिश्रा, जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेंद्र बंटी राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक, जिला मंत्री जयंती मौर्य, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया,सौरभ केसरवानी, ऑफिसर यादव, सोहन लोधी, अंकित तिवारी, नपा अध्यक्ष मिहीलाल, कपिल कुशवाहा, राघवेन्द्र सिंह राजपूत,दिलीप नायक,रत्नेश सिंह, डॉ.अनिल तिवारी, जिला मंत्री पूनम पटेल,विक्रम मौर्य एवं सक्रिय सदस्यों सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!