अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुई वृहद सहभागिता
सागर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांति कुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञा मंडल मकरोनिया इकाई द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन वेद माता गायत्री पार्क (गौर वाटिका) गौरनगर,दीनदयाल नगर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया शामिल हुए। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि यदि भविष्य को सुरक्षित रखना है तो वर्तमान को सुधारना होगा। इस वर्ष की गर्मी और उच्च तापमान ने सबको सबक दिला दिया कि वक्त रहते पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को पेड़ लगाकर ही कम किया जा सकता है। इसको रोकने के लिए हम सबको मिलकर अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर इनका संरक्षण करना होगा। इसके साथ ही वृक्षारोपण होने से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर बहुमूल्य मानव जीवन एवं अन्य जीव जन्तुओं को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करने के लिए पौधारोपण बहुत आवश्यक है। पेड़ पौधे हमें प्राणदायिनी शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ में इससे हमें आत्म संतुष्टि के साथ पुण्य लाभ की भी प्राप्ति होती है।
इस अभियान में फलदार, फूलदार, छायादार एवं अन्य उपयोगी पौधों के साथ देव वृक्ष तुलसी पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर नपाअध्यक्ष मिहीलाल, पार्षद विवेक सक्सेना, बलवंत ठाकुर, राजा रिछारिया, जितेंद्र खटीक, नरेंद्र ठाकुर, निशांत आठिया, बाबूलाल रोहित,गंगाराम ठेकेदार, कमलेश कुशवाहा, डॉ. अनिल तिवारी, प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सक्सेना, राजकुमार मिश्रा, डीएल साहू, आरडी शर्मा, भवानी प्रसाद चढ़ार, केएल विश्वकर्मा, अखिलेश पाठक, नेतराम कुर्मी, मनीष श्रीवास्तव, अनुज पांडे, देवेंद्र हजारी, बद्री विशाल साहू, चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
