सागर ।कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार एसडीएम अमन मिश्रा ने सागर जिले के नरयावली स्थित एचपीसीएल एवं आईओसीएल डिपो में डिपो इंचार्ज के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति तथा आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
एसडीएम मिश्रा ने डिपो में उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्राप्त कर वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक के पश्चात एसडीएम द्वारा डिपो प्लांट का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों एवं संचालन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।