पेंशनर्स
शेयर करें

‘‘ पेन्शनर्स ने विधानसभा सत्र के दौरान भोपाल में जंगी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया’’

सागर। प्रमुख पेन्शनर्स एसोसियेशन की महासमिति की बैठक एवं राज्यस्तरीय प्रान्तीय अधिवेशन मंगलवार दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को शहनाई गार्डन, सर्किट हाऊस चैहारा छतरपुर में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में समस्त प्रान्तीय पदाधिकारी, समस्त संभागीय पदाधिकारियों सहित प्रमुख पेन्शनर्स एसोसियेशन के सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, रतलाम, ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, धार, बालाघाट, मुरैना, इन्दौर, जबलपुर सहित समस्त 55 जिलों के जिलों के अध्यक्षों के साथ जिला, तहसील एवं ब्लाक शाखाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुये।   

संभागीय अध्यक्ष ब्रजबिहारी उपाध्याय एवं मीडिया प्रभारी सुदामा प्रसाद रैकवार ने संयुक्त रूप से उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि  बैठक में मध्यप्रदेश शासन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्णय के परिपालन में छठवे वेतनमान का 32 माह का तथा सातवे वेतनमान का 27 माह का एरियर्स का भुगतान नहीं कर शासन न्यायालय के निर्णय को भी नहीं मान रहा है। इसलिए बैठक में न्यायालय में अवमानना याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। साथ ही राज्य शासन द्वारा जिला एवं संभागीय पेन्शन कार्यालय बंद कर पेन्शन भुगतान का विकेन्द्रीकरण समाप्त कर पेंशन भुगतान के केन्द्रीकरण करने की शासन की नीति का ब्लाक, तहसील एवं राज्य स्तर पर पुरजोर विरोध किए जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश छत्तीसगढ पुर्नगठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित करने एवं केन्द्रीय पेन्शनर्स की भाॅति 53 प्रतिशत 01.07.2024 से मंहगाई राहत प्रदान करने की मांग को लेकर पेन्शनर्स ने विधानसभा सत्र के दौरान भोपाल में एकत्रित होकर वृहद जंगी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
राज्यस्तरीय प्रान्तीय अधिवेशन में भारी संख्या में पेन्शनर्स की उपस्थित उल्लेखनीय रही । इस अधिवेशन में उपस्थित सभी जिला तहसील एवं ब्लाक शाखाओं के सभी पदाधिकारियों ने सर्वमान्य रूप से माननीय श्याम जोशी इन्दौर को प्रदेश का पुनः प्रांतीय अध्यक्ष  निर्वाचित किया।

 प्रान्तीय महासमिति की बैठक एवं प्रान्तीय अधिवेशन में सागर से ब्रजबिहारी उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष सागर के नेतृत्व में सागर जिले से अरविन्द चैबे सचिव जिला शाखा सागर, रघुनन्दन तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, सुदामा प्रसाद रैंकवार प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, शिवराज सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, आर. एल.  शुक्ला उपाध्यक्ष, बी. डी. साहू अध्यक्ष तहसील शाखा सागर ग्रामीण, राजू स्वर्णकार अध्यक्ष तहसील शाखा सागर नगर, सुखराम सिंह ठाकुर, गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, राजेश दुबे, कन्हैयालाल करेले, भरत सिंह ठाकुर, सत्यनारायण सोनी, एन. आर. श्रीवात्री, पी. आर. मिश्रा, एम. के. रावत, रामनारायण श्रीवास्तव, रतनमोहन श्रीवास्तव, एस. पी. खरे अध्यक्ष तहसील शाखा खुरई, दरयाव सिंह सचिव तहसील शाखा खुरई, चन्द्रेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष तहसील शाखा खुरई, सन्तोष जोशी, एम. एल. पटैल, जयपाल श्रीवास्तव, अशोक कुमार मुडौतिया, के. एल. साहू, राधेश्याम विश्वकर्मा, शिवकरण ठाकुर, प्रहलाद कुमार रैंकवार अध्यक्ष तहसील शाखा जैसीनगर, भगवान दास जोशी, मानसींग रैंकवार, ओमप्रकाश खरे सहित 53 से अधिक पेन्शनर्स सम्मेलन में सम्मिलित हुए ।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!