D 2 scaled
शेयर करें

सागर । जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला सागर एवं दीपक मेमोरियल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का स्मरण करते हुए अमित मिश्रा द्वारा सितार वादन से किया गया।  कार्यक्रम में बसंत ऋतु पर आधारित विभिन्न रागों में शास्त्रीय गीतों पर अंशुल आठिया, भावना जोशी,  निधि बाला द्वारा मोहक प्रस्तुति दी गईं।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया, जनसंपर्क से मनोज नेमा एवं दीपक मेमोरियल स्कूल की प्राचार्य रितु जायसवाल, चेयरमैन ब्रजकुमार जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं रूपरेखा में खुशबू पटेल, मुकेश पटेल एवं मनीष माहौर का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा एवं अंजना खैर ने किया एवं वाद्य यंत्रों पर ऑक्टोपैड पर डेनी एवं सिंथेसाइजर पर महेश चौबे एवं तबले पर अर्पित ने संगत दी। कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं सागर ड्रीम्स के अंतर्गत अभी तक के समस्त कार्यक्रमों में नियमित प्रस्तुति हेतु कुमारी कनिष्का दुबे एवं लक्ष्य सोनी को सुरों का सरताज सम्मान से अलंकृत किया गया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!