IMG 20250110 WA0017 scaled
शेयर करें

पाटन में 49 लाख रु.की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण संपन्न


सागर। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम पाटन पहुंचकर 49 लाख रु. की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सी.एच.ओ.आवास गृह भवन निर्माण का क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सरकार कृत संकल्पित है। ग्रामीण इलाके में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा व्यवस्था बेहतर की जा रही है। पाटन में स्वास्थ्य उप केंद्र खुलने से इस इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्तागण,सरपंच,सीएमओ और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!