Screenshot 20250107 173204 WhatsAppBusiness
शेयर करें

ज्योति शर्मा/सागर। नरयावली विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भापेल के नागरिकों ने सोमवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया से मुलाकात कर ग्राम भापेल में स्थित प्राचीन बाबा फूलनाथजी मंदिर के समीप ही विशेष वर्ग द्वारा बिना अनुमति चर्च के निर्माण के संबंध में अवगत कराते हुए रोक लगाने की मांग की। उक्त निर्माण कार्य के लिए कार्य एजेंसी द्वारा अवैध उत्खनन कार्य किया जा रहा है।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि भापेल में बाबा फूलनाथजी का प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां बाबा फूलनाथ के नाम से फुलेर मेला का आयोजन होता है। उक्त मंदिर में आसपास के अनेकों ग्राम सहित जिले से एवं बाहर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। चर्च के निर्माण से भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये क्षेत्रीय नागरिकों ने चर्च पर रोक लगाने की मांग की।
विधायक लारिया ने विषय की संवेदनशीलता एवं क्षेत्रीय नागरिकों की मनोभावनाओं को देखते हुये ग्राम पंचायत भापेल में बाबा फूलनाथ मंदिर के समीप हो रहे बिना अनुमति चर्च निर्माण पर रोक लगाने सागर कलेक्टर को पत्र लिखा।

पत्र में किया गया उल्लेख

पत्र के लिखा गया कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भापेल में प्राचीन बाबा फूलनाथ जी का मंदिर स्थित है। मंदिर में भापेल एवं आसपास के अनेक ग्राम के श्रद्धालु दर्शन करने आते है एवं बाबा फूलनाथ के नाम से ग्राम भापेल में फुलेर मेला का आयोजन होता है। जिसमें सागर जिला सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

मंदिर के समीप ही बिना अनुमति के एक विशेष वर्ग द्वारा चर्च का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना होगी। ग्रामवासियों द्वारा लगातार निर्माण कार्य पर रोक लगाये जाने के संबंध में अवगत कराया जा रहा है तथा वहां चल रहे निर्माण कार्य एजेन्सी को अवगत कराया है। परन्तु कार्य एजेन्सी द्वारा लगातार निर्माण कार्य हेतु अवैध उत्खनन कार्य किया जा रहा है।

अतः ग्राम पंचायत भापेल में चल रहे चर्च निर्माण कार्य पर रोक लगाये जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने का कष्ट करें।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!