सागर । अग्निवीर भर्ती रैली 2024-25 जो सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा 06 जनवरी 13 जनवरी 2025 तक इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर मे चम्बल, ग्वालियर और सागर संभाग के दस (10) जिलो ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, टिकमगढ़ छत्तरपुर श्योपुर सागर और निवाडी के अभ्यर्थी के लिये आयोजित की गई थी, उसका परिणाम घोषित हो चुका है। यह परिणाम, सफल उम्मीद्वारो के पन्जीकृत ई-मेल आई डी पर भेज दिया गया है व इस परिणाम को भारतीय सेना की वेबसाईट (व्ब्ल्यू.जॉइनिंदियानार्मी.निक.इन) से भी डाउनलोड कर सकते है या देखा जा सकता है।
चयनित उम्मीद्वारो को अपने मूल दस्तावेजो के साथ अगली कार्यवाही के लिए सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर में 24 मार्च 2025 (सोमवार) को सुबह 09:00 बजे तक उपस्थित होना है।
भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाता है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झॉसों में न आए।