भारत की सनातन संस्कृति हिंदू धर्म दुनिया की सबसे महान संस्कृति और धर्म है -- सांसद
शेयर करें

सागरI सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा वैदिक वाटिका मकरोनिया सागर में आयोजित होली मिलन समारोह एवं स्नेहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद डॉ. वानखेड़े ने अपने हाथों से अतिथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर रंग गुलाल लगाकर होली खेली इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आये फाग गीतों के गायक कलाकारों ने धार्मिक और होली के गीत गाकर कार्यक्रम को और रंगारंग बना दिया ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. वानखेड़े ने कुरवाई विधायक हरिसींग सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, विदिशा जिला पंचायत अध्‍यक्ष,  जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्‍यक्ष वृन्‍दावन अहिरवार, विष्णु आर्य, खुरई के पूर्व विधायक धरमू राय, पूर्व विधायक भानू राणा, पूर्व विधायक पारुल साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर,  कृष्णवीर सिंह ठाकुर, पृथ्वी सिंह राजपूत, बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, बीना जनपद अध्यक्ष, भाजपा वरिष्ठ के नेता विक्रम मौर्य, वीरेंद्र पाठक, सुखदेव मिश्र, आशालता सिलाकारी, शारदा खटीक, रूपसींग यादव, सहित अन्य अतिथियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात डॉ वानखेड़े द्वारा समस्त अतिथियों का शाल श्रीफल भेंटकर कर स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2025 03 23 at 4.53.01 PM

होली मिलन समारोह की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के संबोधन से हुई उन्होंने कहा कि होली हमारा प्राचीन धार्मिक त्योहार है जिसकी शुरुआत ब्रज से हुई जहां भगवान कृष्ण ने होली खेली थी फिर यह परंपरा गांव-गांव तक पहुंची और आज हर जगह होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और पुरानी  बुराई को भूलकर नए दिन की शुरुआत करते हैं।

इस अवसर पर समस्त अतिथियों और लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं से आए भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सागर सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म दुनिया की सबसे महान संस्कृति और धर्म है, जिसमें अनेकों त्योहार मनाये जाते हैं जो हमें आपस में प्रेम और एक दूसरे के प्रति सेवा भाव की शिक्षा देते हैं उन्हीं में होली का त्यौहार है जो हमे सभी भेदभाव भुलाकर नाच गाकर और रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे के साथ परस्पर प्रेम से रहने की प्रेरणा देता है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!