IMG 20250415 WA0007 scaled
शेयर करें

संगठनात्मक जिले के सभी 1271 बूथों पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम,संविधान प्रस्तावना पाठ के साथ मिष्ठान वितरण किया गया

सागर। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जन्म जयंती भाजपा द्वारा सागर जिले में हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सागर संविधान चौक पर साफ-सफाई, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने संविधान प्रस्तावना का पाठ कर बाबा साहेब के जयकारों का उद्घोष किया कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर बाबा साहेब की जयंती की शुभकामनाएँ दी। भगवानगंज चौराहा स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने 11 किलो की पुष्प माला से माल्यार्पण कर नमन किया एवं उपस्थित अनुयायियों को शुभकामनाएँ दी

सांसद डॉ लता वानखेड़े के साथ केक काटकर वरिष्ठों का सम्मान किया

आचार्य श्री विद्यासागर बस स्टैंड खुरई रोड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर सांसद लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार एवं वार्डवासियों के साथ मिलकर केक काटकर प्रतिमा पर माल्यार्पण माते-मुखिया,चौधरी एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया।जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि संगठनात्मक सागर जिले में स्थापित लगभग 35 प्रतिमाओं पर भाजपा जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण किया साथ सभी संगठनात्मक 1271 बूथों पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले, सुषमा यादव,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,आलोक केसरवानी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव पूर्व महापौर अनीता अहिरवार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष चौबे मण्डल अंशुल परिहार,संजय चौबे, अध्यक्ष मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,अमित बैसाखिया,नीरज यादव, सौरभ केशरवानी,पार्षद विशाल खटीक,धर्मेंद्र खटीक,रामू ठेकेदार,देवेन्द्र अहिरवार, रिंकू राज,पराग बजाज,सुमित यादव अभिमन्यु सोनी,नितिन सोनी,मीरा चौबे,निकिता केशरवानी,कन्हैया पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!