IMG 20250208 WA0000
शेयर करें

वार्ड क्र.- 9 एवं 10 में 17.15 लाख रू.की लागत से बीटी रोड़ निर्माण कार्य के भूमिपूजन संपन्न

सागर। शुक्रवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्र.- 9 एवं 10 में 17.15 लाख रू.की लागत से बी.टी.रोड़ निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किये। उन्होंने वार्ड क्र.-9, सरदार वल्लभभाई पटेल में विजय पटेल के घर से दिनेश पटेल के घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य लागत 5.77 लाख और वार्ड क्र.-10, आनंद नगर में सोनू नायर के घर से पार्क तक बीटी रोड निर्माण लागत 11.38 लाख रु. के भूमिपूजन कर शुभारंभ किये।
विधायक लारिया ने इस अवसर पर कहा कि मकरोनिया में सुविधाओं में विस्तार के कारण बसाहट में तेज गति से वृद्धि हुई है। विस्तार के कारण नागरिक सुविधाओं में कोई कमी न रहे इसको दृष्टिगत रखते हुए वार्डों में आवश्यकतानुसार प्रतिदिन श्रखंलाबद्ध विकास कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा हैं। इन विकास कार्यों के संपादन और मूर्त रूप लेने से अब मकरोनिया में विकास और भी तेज गति से दौड़ेगा।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी – कार्यकर्ता, मातृशक्ति, नपा अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!