स्कूल
शेयर करें

विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने छात्र छात्राओं को पुस्तके प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र की मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत आज शासकीय कन्या हाईस्कूल पुरानी मकरोनिया में “स्कूल चले हम अभियान” एवं “प्रवेशोत्सव 2024” आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने सम्मिलित होकर मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्रों को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत कर संबोधन के माध्यम से उत्साहवर्धन कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं।
विधायक इंजी. लारिया ने छात्र छात्राओं को पुस्तके प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में स्कूल चले हम अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी से आग्रह है बच्चों को इस अभियान से जोड़ें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर मकरोनिया नगर मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी गण,मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष,जनभागीदारी अध्यक्ष,पार्षद गण,पूर्व पार्षद गण,शिक्षा विभाग के अधिकारी,शिक्षक व छात्र-छात्राओं सहित कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रही।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!