सागर। मंगलवार को मातेश्वरी अन्नपूर्णा जनसेवा समिति ने अंकुर कॉलोनी स्थित कार्यालय में पूजा-अर्चना की। ततपश्चात आज समिति ने शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में चकराघाट, बड़े शंकर जी बहेरिया, अवधूत मंदिर मकरोनिया, सांई मंदिर सिविल लाईन एवं परेड मंदिर सागर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें खिचड़ी का वितरण लगभग 6 हजार लोगों को किया गया।
दिनांक 15 जनवरी 25 से निराश्रित बेशहारा वृद्ध शारीरिक, मानसिक रूप से कमजोर भाई-बहनों के लिए उनके आवास पर समिति द्वारा भोजन का प्रबंध किया जायेगा।
समिति के अध्यक्ष कैलाशी राजेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव सुरेन्द्र पंचरत्न उपाध्यक्ष संदीप मेहता, कोषाध्यक्ष राकेशगुप्ता, संरक्षक एमके जैन, सहसचिव संतोष जैन, सदस्य डीके गुप्ता, राजू वनारसी, डॉ. ओपी जैन, प्रदीप गुप्ता, नारायण लोधी, एमएल चौबे, संतोष सुहाने, गोविंद रेजा, कैलाशी अनिता गुप्ता, प्रयांसी गुप्ता, उशा किरण गुप्ता, दिव्या मेहता, हरिकांत दुबे, एकता समिति के सभी सदस्य, रामराज कुर्मी का विशेष योगदान रहा।