WhatsApp Image 2023 12 07 at 10.17.59 AM
शेयर करें

मध्य प्रदेश में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत हुई है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP ने दमदार प्रदर्शन किया है। राज्य में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया। घोषित आकंड़ों के अनुसार भाजपा ने 163 सीटों पर जीत हासिल की तो वहीं कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में महज 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। चुनाव आयोग के अनुसार, भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार एक सीट पर जीत दर्ज की है। तो वहीं सपा, बसपा, AAP या निर्दलियों का खाता तक नहीं खुल पाया है। 

WhatsApp Image 2023 12 07 at 9.57.03 AM 2

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत गए हैं।  लेकिन बीजेपी के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव जीत गए हैं।

WhatsApp Image 2023 12 07 at 9.57.03 AM 1

फग्गन सिंह कुलस्ते, गणेश सिंह और नरोत्तम मिश्रा हारे

मंडला की निवास विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सतना से सांसद गणेश सिंह हार गए। दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। वही सैलाना में भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को हराया।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!