मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया नें पत्रकारों से चर्चा की
ज्योति शर्मा/सागर। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों को रेखांकित किया, जिनसे गरीब, महिला, युवा और किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है।
2023 के विधानासभा चुनावों में मध्यप्रदेश के प्रचण्ड एवं ऐतिहासिक जनआशीर्वाद से हमें यह राष्ट्रवादी सरकार प्राप्त हुई थी। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था।
सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र ”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ’’ के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
हर्ष का विषय है कि स्वयं प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 25 दिसम्बर को छतरपुर में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। साथ ही फरवरी-2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी प्रधानमंत्री श्री मोदी पधारेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जायेगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित-34 हितग्राही मूलक योजनाओं में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा।
जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के साथ जन-कल्याण के कार्य प्रमुखता से किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने अन्य उपलब्धियां भी बताई।
मध्यप्रदेश भाजपा के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सागर में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की पत्रकारवार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी, प्रदेश पेनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव, देवेन्द्र कटारे, उमेश सिंह केवलारी, श्याम सुंदर मिश्रा, आलोक केशरवानी, अंशुल हर्षे जी उपस्थित रहे।
