378ab847 4099 462f 9b25 6ca333a8fe0e e1709624125432
शेयर करें

सागर। मध्य प्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2025 हेतु कुश्ती अकादमी के लिए प्रतिभा चयन दिनॉक 10 जून 2025 को खेल परिसर बीना में सुबह 9 बजे से किया जा रहा है। तथा 11 जून 2025 को खेल परिसर सागर को सुबह 9 बजे से होगा।
प्रतिभा चयन कार्यक्रम में प्रथम चरण में खिलाड़ियो का चयन किया जावेगा। जिसमें खिलाड़ी को 10जून 2025 को प्रातः 09ः30बजे से पूर्व अपनी उपस्थिति जरूरी दस्ताबेजो के साथ आधारकार्ड, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र,फोटो के साथ चयन ट्रायल स्थल खेल परिसर बीना पर देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए विकासखंड समन्वयक बीना- डॉली अवस्थी,मो.नं.9340989149 पर संपर्क कर सकते है। तथा दिनॉक 11 जून को प्रात 9ः30 बजे खेल परिसर सागर में चयन ट्रायल किया जावेगा। इच्छुक प्रतिभागी की आयु दिनॉक 01जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 12वर्ष एवं 18 वर्ष से कम होना चाहिए। प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी हेतु खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय खेल परिसर सागर में प्रेमनेती राय, मो.नं.9754289234 पर संपर्क कर सकते है।
प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को आने जाने का किराया,आवास,भोजन व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल 11 जून 2025 को खेल परिसर सागर में

मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2025 हेतु महिला हॉकी अकादमी के लिए प्रतिभा चयन दिनॉक 11 जून 2025 को खेल परिसर सागर में सायंः 4 बजे होगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में खिलाड़ियो का चयन किया जावेगा।
खिलाड़ी को 11जून 2025 को सायंः 4 बजे से पूर्व अपनी उपस्थिति जरूरी दस्ताबेजो के साथ आधारकार्ड, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र,फोटो के साथ चयन ट्रायल स्थल खेल परिसर सागर पर देनी होगी।
इच्छुक प्रतिभागी की आयु दिनॉक 01जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 12वर्ष एवं 18वर्ष से कम होना चाहिए।
प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी हेतु खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय खेल परिसर सागर में उमेष चन्द्र मोर्य खेलों इंडिया हॉकी प्रषिक्षक मो.नं.9380049142 तथा नफीस खान, हॉकी फीडर सेंटर प्रषिक्षक सागर के मो.नं.पर संपर्क कर सकते है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!