378ab847 4099 462f 9b25 6ca333a8fe0e e1709624125432
शेयर करें

सागर ।मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2025 हेतु पुरूष हॉकी अकादमी के लिए प्रतिभा चयन ट्रायल दिनाँक 20 जून 2025 को खेल परिसर सागर में सायं 4 बजे होगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा। चयन ट्रायल म०प्र० हॉकी अकादमी के चीफ कोच ओलंपियन समीर दाद, एवं सहायक कोच लोकेन्द्र शर्मा चयन ट्रायल लेंगे। खिलाड़ी को 20 जून 2025 को सायं 4 बजे से पूर्व अपनी उपस्थिति जरूरी दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र, फोटो के साथ चयन ट्रायल स्थल खेल परिसर सागर स्थित हॉकी मैदान पर देनी होगी। इच्छुक प्रतिभागी की आयु दिनांक 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 12 वर्ष एवं 18 वर्ष से कम होना चाहिए। प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी हेतु खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय खेल परिसर सागर में उमेष चन्द्र मौर्य खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक मो.नं. 9380049142 तथा नफीस खान, हॉकी फीडर सेंटर प्रशिक्षण सागर के मो. नं. 7879222075 पर संपर्क कर सकते है।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!