PM attends swearing in ceremony of Mohan Yadav and his deputies at Bhopal in Madhya Pradesh
शेयर करें

मध्य प्रदेश के 6 दर्शनीय स्थलों को यूनेस्को ने अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है। जिनमें .ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा बुरहानपुर और रामनगर, मंडला का गोंड स्मारक शामिल हैं। इन स्थलों को गुरुवार, 14 मार्च को यूनेस्को के विश्व हेरीटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थाई सूची में जोड़ा गया है।

सीएम ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थाई सूची में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध मध्यप्रदेश की 6 संपत्तियों का जोड़ा जाना, हमारे लिए गर्व और सम्मान का विषय है। प्रदेशवासियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएंI


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!