मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदल दिया गया है। अब नसरुल्लागंज तहसील का नाम भैरूंदा होगा। रविवार को राजस्व विभाग की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई।

नसरुल्लागंज तहसील बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आता है। रविवार को नसरुल्लागंज का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है। नसरुल्लागंज के गौरव दिवस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शाम 6 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद आज राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा किया गया।
