मलेरिया रोग
शेयर करें

सागर I आयुष विभाग सागर द्वारा मलेरिया रोग की रोकथाम हेतु आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2024 के तहत सागर जिले के मलेरिया रोग प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण व सेवन कार्य माह जुलाई अगस्त एवं सितंबर में दो चरणों में किया जा रहा है।
 जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी सागर से प्राप्त मलेरिया हाईरिस्क ग्रामों में उक्त औषधि का वितरण प्रथम चरण 18, 25, जुलाई एवं 1 अगस्त 2024 एवं द्वितीय चरण 22, 29 अगस्त एवं 5 सितंबर 2024 में सागर के 4 ब्लॉक (जैसीनगर/शाहगढ़/शाहपुर/रहली) के हाईरिस्क 5 ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण कराया जाएगा एवं जानकारी में आया है कि पिछले कुछ वर्षों में जहां-जहां औषधि वितरण किया गया वहां पर मलेरिया नियत्रंण में अच्छी सफलता प्राप्त हुई है।
 कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डॉ. रवि कुमार मिश्रा हो. चिकि. अधिकारी को कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। औषधि को आयुष कर्मचारियों द्वारा आयुष चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के आशा/आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हाई रिस्क क्षेत्रों में घर-घर जाकर वितरित किया जावेगा। आयुष विभाग सागर द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु औषधि उपलब्धता व अन्य तैयारियां कर ली गई है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!