भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला हॉकी प्रो लीग 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। ओडिशा के राउरकेला में हुए इस मुकाबले में, भारत की ओर से विजयी गोल वंदना कटारिया ने किया।
टूर्नामेंट में आज भारत का मैच यूएसए से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत 2 जीत और 5 हार के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। नीदरलैंड्स अब तक के अपने सभी11 मैच जीतकर शीर्ष पर है।
