कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 6 फरवरी को
शेयर करें

एक हजार से अधिक शिविरों में 94 हजार से अधिक आवेदनों का किया परीक्षण

सागर ।मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत समापन दिवस तक कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में 93 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक लगाए गए शिविरों, जिनका ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में आयोजन किया गया।

कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण सेवाओं में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों एवं 70 प्लस वृद्ध व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाना, निर्माण श्रमिकों का पंजीयन संबल योजना के अंतर्गत किया जाना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, सामग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना, हैंडपंप सुधार योजना, मृत्यु, जन्म, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, खसरा, खतौनी, चालू नक्शा, प्रसूति योजना, विधवा पेंशन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों केे आवेदन लिए गए और उन्हें लाभान्वित किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि सागर जिले के 18 नगरीय निकायों के 326 वार्डों में शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 21 हजार 23 आवेदन का परीक्षण करने के उपरांत 20 हजार 8 सौ 84 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 11 जनपद पंचायतों के 765 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 73 हजार 7 सौ 55 आवेदनों का परीक्षण किया गया जिनमें से 72 हजार 4 सौ 75 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया है उनका सात दिवस में निराकरण किया जाएगा और उनको भी लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी एवं नगरीय निकाय के लिए परियोजना अधिकारी नागरिक विकास विभाग सचिन मसीह को नोडल अधिकारी बनाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत जिले में लगाए गए शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे और हित लाभ प्राप्त किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!