करोड़ों रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
शेयर करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैस सिलेण्डर रिफिल योजना के अंतर्गत 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 26 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की एवं लाखा बंजारा झील जीर्णोंद्धार एवं पुनर्विकास कार्यों , लाखा बंजारा प्रतिमा, स्मार्ट सिटी गर्वनेंस/नगर पालिक निगम कार्यालय एवं दो ज़ोनल सेंटर सहित 642 करोड़ रुपए राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही जिला चिकित्सालय सागर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल, सागर जिले के घाटखेरी निभौरा मार्ग के कि.मी. 1/2 में सिन्दूर नदी पर जलमग्नीय पुल, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षा कार्य सहित, लाखा बंजारा झील का जीर्णाेद्धार, पुनर्विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य, नगरीय विकास एवं सागर सिटी गवर्नेस सेंटर एवं जोनल सिटीजन/फेसिलटेशन सेंटर का निर्माण कार्य,सागर मकरोनिया जल उन्नयन योजना पैकेज 6 वीं, न्यू नगर पालिक निगम सागर बिल्डिंग का लोकार्पण ,गौरझामर पुलिस थाना से अस्पताल मार्ग से महाकाली मंदिर तक मार्ग निर्माण, कोपरा से ढाकनपुरा मार्ग निर्माण, डोंगर सलौया से इमझिरा मार्ग निर्माण, आधारपुर चंदपुरा दारू बब्बा मरामाधों मार्ग निर्माण, धर्मश्री- भोपाल बायपास निर्माण, प्रहलादपुरा से बमाना मार्ग निर्माण, मूडारी से नौराजमार्ग निर्माण, धामोनी मार्ग से कनेरा बिछपुरी बजरेडा मार्ग निर्माण, मंझगुवा से गनेशगंज मार्ग निर्माण, कांचरी से हबला मैन रोड तक निर्माण, फोरलेन से खेजराबाग सडक मार्ग निर्माण, पथरिया जाट से सिरोंजा पामाखेडी फोर लाईन सडक मार्ग निर्माण, केंद्रीय जेल सागर में 4 डबल स्टोरी कुल 8 बैरक निर्माण, सिटी लिंक मार्ग में व्हाइट टॉपिंग का कार्य, सर्किट हाउस पहुँच मार्ग में व्हाइट टॉपिंग का कार्य का भूमिपूजन किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!