परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की
सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के मकरोनिया रजाखेडी स्थित पंचदेव मंदिर, स्थित नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. श्री कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लारिया के परिजनों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुखद क्षण में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, सांसद लता वानखेड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, श्याम तिवारी, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
