गोवर्धन पूजा
शेयर करें

सागर I मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास स्थित गौशाला में विधि-विधान और मंत्र उच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा कर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन की प्रार्थना की। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सनातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा काफी प्राचीन है। गोवर्धन एवं गाय की पूजा प्रतीक रूप में होती है। वास्तव में यह प्रकृति की पूजा का भी पर्व है। लोक जीवन में गोवर्धन पूजा की समृद्ध परंपरा है जिससे युवा पीढ़ी को अवगत करवाने की दिशा में भी इस वर्ष शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए।

गौ-शाला में गायों के साथ गुजारा समय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवर्धन पूजा के बाद मुख्यमंत्री निवास स्थित गौ-शाला की गायों के साथ कुछ समय भी बिताया। उन्होंने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि स्वयं खिलाया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!