IMG 20250120 WA0005 scaled
शेयर करें

सागर। भोपाल में दिनाक 19 जनवरी 2025 को म. प्र. सर्व कोरी/कोली कल्याण महासभा द्वारा राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 450 से 500 युवक युवतीयो ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश पंथी, संयोजक नवल किशोर पंथी , मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी,मन्नू लाल कोरी,महामंत्री दीपक कोरी द्वारा समाजसेवी इंजीनियर आकाश कोरी (मासाब) को माला पहनाकर शाल श्रीफल और कबीरदास जी की स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। महासभा के महामंत्री दीपक ने आकाश की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आकाश कलेक्टर दीपक आर्य, कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा समाजसेवी के रूप में सम्मानित हो चुके है और आप इसी तरह हमारी समाज का नाम पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाम रोशन करे इसके लिए में पूरे समाज की ओर से आप को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

1000572952

इस अवसर पर समाजसेवी आकाश ने कहा कि म.प्र.कोरी/कोली महासभा को लगातार 19 वर्षों से युवक युवतियों को आपस में मिलाने का कार्य कर रहे है और हम जैसे समाजसेवियों को सम्मानित कर हमारा अंदर नई ऊर्जा का उत्साह वर्धन करने का कार्य कर रहे यह बहुत ही सराहनीय कार्य है मे आप सभी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं और आप आगे भी इसी तरह समाज मे युवक युवतियों को आपस में मिलाने का कार्य करते रहे। कार्यक्रम के बाद नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!