Y 1 scaled
शेयर करें

28 महिला अभ्यर्थियों सहित कुल 188 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन

सागर । प्रत्येक माह आयोजित होने वाले युवा संगम मेले में रोजगार हेतु आवेदकों में दिखा जोश, मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से प्रत्येक माह के चतुर्थ सोमवार को आयोजित होने वाले युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन शासकीय संभागीय आईटीआई सागर के तत्वाधान में किया गया।

रामबाबू यादव, वरिष्ट लिपिक जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बताया गया कि मेले में कुल 312 अभ्यार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 28 महिला अभ्यर्थियों सहित कुल 188 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन विभिन्न उद्योग/कंपनियों द्वारा किया गया, युवा संगम मेले में मुख्य रूप से वर्धमान यार्न मंडीदीप,सियाराम एग्रीकल्चर डायमंड , ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड , मिडलर्ज मीडिया टीच भिलाई , भारतीय जीवन बीमा निगम सागर, पुखराज हेल्थ केयर के साथ अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार , एवं ऑनलाइन परीक्षा द्वारा चयन किया।

 इस अवसर पर सुनील देसाई प्राचार्य शासकीय संभागीय आईटीआई सागर एवं अंगूरी ठाकुर जिला रोजगार अधिकारी, कैलाश बाबू पटेल प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत शिखा राजपूत को राशि रू 10 लाख इलेक्ट्रोनिक शॉप संचालन एव पवन कुमार विश्वकर्मा , राशि रू 5 लाख फर्नीचर उद्योग हेतु लोन राशि का चेक प्रदान किया गया। परमानंद सेन, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी द्वारा बतलाया गया कि आगामी प्लेसमेंट ड्राइव एवं युवा  संगम मेले की जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु  जिला रोजगार कार्यालय अथवा शासकीय संभागीय आई टी आई सागर में संपर्क किया जा सकता है।

 इस अवसर पर आर के दुबे प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक, नितिन खरे, उद्यमिता अधिकारी, प्रदीप उपाध्याय, सुनील लड़िया, अनुराग पाठक, अरविंद चौधरी सचिन राही, संजय उइके, हिमांशु साहू जिला रोजगार कार्यालय से आशुतोष मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!