राज्य एवं जिला स्तरीय विभागीय पुरूस्कार 2024
शेयर करें

सागर I महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024 के राज्य एवं जिला स्तरीय 06 विभागीय पुरूस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में स्वीकार किये जायेंगे।पुरस्कारों एवं आवेदन प्रारूप का पूर्ण विवरण महिला बाल विकास की वेबसाइट उपलब्ध है। 

विभाग द्वारा रानी अवंतीबाई राज्य स्तरीय पुरूस्कार, साहसिक कार्य करने वाली महिला/बालिका के लिए, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरूस्कार, सामाजिक सेवा करने वाली महिला/बालिका के लिए, विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान, बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत् स्वयंसेवी संस्था के लिए, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरूस्कार, साहसिक कार्य करने वाली महिला/पुरूष के लिए, राष्ट्रमाता पद्मावती पुरूस्कार, समाज में महिलाओं के सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला/पुरूष के लिए, अरूणा शानबाग वीरता पुरूस्कार, वीरता पूर्ण कृत्य करने वाली महिलाओं के लिए प्रदान किये जावेगे़। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2025 को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरूस्कार वितरण किया जाना प्रस्तावित है। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि

रानी अवंतीबाई राज्य स्तरीय पुरूस्कार 15 नवंबर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरूस्कार 15 नवंबर, विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान15 नवंबर, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरूस्कार, 5 जनवरी2025, राष्ट्रमाता पद्मावती पुरूस्कार 5 जनवरी2025 अरूणा शानबाग वीरता पुरूस्कार 5 जनवरी2025 निर्धारित की गई है।

State and District Level Departmental Awards 2024


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!