राज्य जैव विविधता प्रतियोगिता
शेयर करें

सागर I राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के पश्वात शा.उ. मा. वि. रजोआ के विद्यार्थियों ने पुनः एक कीर्तिमान रचते हुए दिनांक 21 अक्टूबर को शा. उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय सागर में आयोजित राज्य जैव विविधता प्रतियोगिता 2024 में समस्त जिले के 78 टीमों के मध्य तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया।

कॉस्य पदक विजेता टीम में कु. शिवानी रजक, कु. रिषिका तिवारी एवं चंद्रभान कुशवाहा ने विनीता दुबे के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि प्राप्त की। संकुल प्राचार्य महेन्द्र तिवारी, प्राचार्य जेपी- सोनी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने छोटे से विद्यालय की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!