images
शेयर करें

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या बढ़ गई है। यहां बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया है। पहले टाइगरों की संख्या 16 थी, नए शावकों के आने के बाद यह संख्या 20 हो गई। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ एए अंसारी ने बताया कि बाघिन एन-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हाल ही में दमोह का एक बड़ा भाग टाइगर रिजर्व में सम्मिलित किया गया है। पहले इसका नाम नौरादेही अभ्यारण्य था, अब इसका नाम रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व कर दिया गया है। इसका क्षेत्रफल 2300 वर्ग किलोमीटर है। जिसमे दमोह, नरसिंहपुर एवं सागर जिले का क्षेत्र सम्मिलित है।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!