अयोध्या से भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वृंदावन बाग मंदिर में हुआ सागर मे भी अयोध्या जैसी अनुभूति हो रही थी। संपूर्ण सागर राममय हो गया था। सभी एक अनूठे आनंद का अनुभव कर रहे थे। जैसे ही अयोध्या में शुभ मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा पूरी हुई तो लाइव प्रसारण देख रहे लोगों की आखों में खुशी के आंसू छलक आए। इन अभूतपूर्व क्षणों को सभी ने अपने ज़ेहन में सदा के लिए बसा लिया।

कार्यक्रम के पूर्व में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृंदावन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने हाथ में त्रिशूल, डमरू लेकर जय श्री राम के नारे भी लगाए। उन्होने जिले की सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए हवन भी किया। अयोध्या में भगवान श्री राम जय नवीन मंदिर में विराजमान हो रहे थे उसी समय सागर के वृंदावन बाग मंदिर में कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधि अधिकारी ने जय श्री राम के नारे लगाये एवं उसी समय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित सभी भक्तों की आंखें भी नम हो गई थी। मंदिर प्रांगण में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े और रमतूला भी बज रहे थे।
मुख्य कार्यक्रम मे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, वृंदावन बाग के महंत श्री नरहरि दास जी, डा. सुशील तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.सी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर यश अग्रवाल, श्रीकांत जैन, अनुश्री जैन,श्याम तिवारी, जगन्नाथ गोरिया, प्रतिभा, मेघा दुबे, सुनील देव, डॉक्टर जी, एस चौबे, डॉक्टर आशुतोष गोस्वामी, पार्षद संध्या जैन, रुपेश यादव, मनीष चौबे, पप्पू फसकेले, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मथुरा वृंदावन से आए संत धर्मावलंबी मौजूद थे।
