बागेश्वर धाम सरकार पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इनदिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं। उनके बिहार आगमन को लेकर जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है। इन्हीं सब के बीच एक और बड़ी खबर बागेश्वर धाम सरकार पण्डित धीरेन्द्र शास्त्री से जुड़ी हुई आ रही है। दरअसल उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की वजह
बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ये फोटो पोस्ट की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है, की
8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी ‘’पंचम कन्या विवाह महोत्सव’’ के आमंत्रण हेतु पूज्य बागेश्वर धाम सरकार आज भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुँचे…इसी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देने के सिलसिले में बागेश्वर धाम सरकार पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।
