IMG 20250112 WA0027 scaled
शेयर करें

योग एक नशा है, इस नशा को अवश्य करें,स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक: मंत्री राजपूत

ज्योति शर्मा/सागर । स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सागर में स्थानीय पीटीसी ग्राउंड मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्कूली छात्राओं एवं जनप्रतिनिधि अधिकारियों ने कार्यक्रम में सूर्यनमस्कार और योग किया ।

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि योग एक नशा है और इस नशे को हम सबको करना चाहिए क्योंकि इस नशा के माध्यम से हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे और कभी दवा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।  उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार योग करता है और इसी के कारण हम और हमारा परिवार पूरा स्वस्थ है आप सभी योग करें और स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि अपने जीवन के 25 से 30 मिनट प्रतिदिन योग के लिए एवं व्यायाम के लिए आवश्यक निकाले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैं योगाचार्य रामदेव को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने योग को घर-घर पहुंच कर स्वस्थ करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है उन्होंने कहा कि योग आज पूरे भारत में गांव-गांव में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें योग, जिम, व्यायाम के माध्यम से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

1000555932

इसी अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लें कि सागर में योग की पहचान बने और सागर योग नगरी कहलाने लगे। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति का शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है विधायक ने कहा कि आज हमारे बीच पतंजलि योगपीठ के मध्य प्रदेश के राज्य प्रभारी भगत सिंह भी मौजूद हैं।  विधायक जैन ने कहा कि इतनी कड़ाके की ठंड में इतनी बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं मौजूद हुए हैं इसके लिए मैं शिक्षा विभाग का धन्यवाद ज्ञापन करता हूं। 

कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित संपूर्ण कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र  जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, वरिष्ठ योगाचार्य विष्णु आर्य, भगत सिंह,  कलेक्टर संदीप जी आर,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन,रुपेश यादव, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, संतोष सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, एस एस बघेल, जिला खेल अधिकारी संजय दादर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि खेल से जुड़े संगठन के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों द्वारा योगाचार्य भगत सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रचना तिवारी ने किया जबकि आभार जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने माना।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!