लिंक कोर्ट
शेयर करें

 सागरI सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। अब राहतगढ़ तथा आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को न्यायालीन कार्यों के लिए उन्हीं के क्षेत्र में लिंक कोर्ट खोलने के उच्च न्यायालय जबलपुर में आदेश दिए हैं। लिंक कोर्ट खुलने से क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी सुविधा होगी साथ ही क्षेत्रीय अधिवक्ताओं के लिए भी यह एक बड़ी सौगात है।

लिंक कोर्ट

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राहतगढ़ वासियों के लिए लिंक कोर्ट बड़ी सौगात है लंबे समय से क्षेत्र वासियों की मांग आ रही थी। उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर दिए हैं इसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने लिंक कोर्ट खुलने पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!