लव कुश जन्मोत्सव
शेयर करें

सागर I बंडा में कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लवकुश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा रविवार को निकाली गई। यात्रा सुबह 12  बजे कृषि मंडी प्रांगण से भगवान लवकुश की पूजा करने के बाद शुरू हुई जो कचहरी होते हुए, गांधी मूर्ति चौराहा, बरा चौराहा, होते हुए वापस कृषि मंडी प्रांगण पहुंची, जहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। यात्रा के दौरान  लोग ढोल व डीजे पर नाचते हुए जा रहे थे, शोभायात्रा में भगवान लवकुश की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। शोभायात्रा निकलने के साथ ही शहर भक्तिमय हो गया। शहर के लोगों ने झांकी में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। इसके अलावा यात्रा के साथ अखाड़े भी चल रहे थे। जिसमें शामिल युवकों ने बरा चौराहा पर काफी देर तक अखाड़ा किया,जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। यात्रा में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट कुंजबिहारी पटेल ने की। कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष ओम पटेल, प्रदीप आचार्य, हरिनारायण पटेल, गोविंद पटेल, लखन पटेल,गुलाब पटेल,संदीप पटेल, सुखलाल पटेल,सहित बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!