V 5
शेयर करें

पर्यावरण, वन, वन्यप्राणी संरक्षण के लिये किया गया जागरूक

सागर । मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड  द्वारा स्कूल के बच्चों को प्राकृतिक स्थल में मनोरंजन के साथ साथ प्रकृति के विभिन्न आयामों को जानने, सीखने तथा रोमांच का अवसर प्रदाय करने के लिए आयोजित अनुभूति कार्यक्रम  का आज दिनांक 15/01/2025 एवं 16/01/2025 को वन परिक्षेत्र सागर दक्षिण वन मंडल  ने प्रथम अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलासागर A D M रुपेश उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण सागर वनमंडल अधिकारी महेन्द्र प्रताप  सिंह ने की। कैंप में उपवनमंडल अधिकारी विनीता जाटव  एवं सागर रेंज ऑफिसर रवि सिंह भी उपस्थित रहे।

इसमें केंद्रीय विद्यालय सागर लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को वन एवं वन्यजीव के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने के प्रयास किए गए। इसमें बच्चों को नेचर ट्रेल (जंगल भ्रमण) कराया गया जिसमें वन एवं वन्यजीव के संबंध में कई रोचक जानकारियां बच्चों को दी गई। वनमण्डल अधिकारी ने मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाकर प्रो-प्लेनेट पीपल बनने को प्रेरित किया, और वन एवं वन्यप्राणी संरक्षित करने हेतु आव्हान किया।

पूरा शिविर प्लास्टिक फ्री थीम पर रहा जिसमें बच्चों को खाना दोना पत्तल में खिलाया गया एवं पेपर कप का इस्तेमाल किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्लांटेबल पेन, पेपर बैग,  इत्यादि प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में  मिशन लाइफ की शपथ एवं “हम हैं बदलाव ” का थीम साँग का गायन किया गया।

1000567323

मास्टर ट्रेनर विजय कुमार मिश्रा रिटायर एसडीओ ने बच्चों को वृक्ष की पहचान करना, बांबी, पारिस्थितिकीय तंत्र, बिग कैटस, पदचिन्ह की पहचान करना, पक्षी  दर्शन कराना, वन विभाग के कार्यप्रणाली से परिचित कराना जिसमें वृक्षारोपण भ्रमण कराना एवं उसमें कराए जाने वाले रोपण और भू जल संरक्षण संबंधी कार्य इत्यादि की जानकारी दी। बच्चों ने जंगल की  विभिन्न औषधियों की पहचान करना भी सीखा। क्विज प्रतियोगिता कराई गयी  एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अनुभूति कैंप में वन अमले में राकेश तिवारी उपवनक्षेत्र पाल , विनोद कुमार चौबे उपवनक्षेत्रपाल , देवेंद्र पस्ते वनपाल राजू शील यादव वनरक्षक, दीपक मिश्रा वनरक्षक , चंद्र प्रताप वनरक्षक, आकाश पासी वनरक्षक ,शकील खान वन रक्षकगणेश ठाकुर वनरक्षक,अनुभूति कार्यक्रम में अपना योगदान दिया साथी केंद्रीय विद्यालय सागर के स्कूल बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!