Y 3
शेयर करें

सागर ।भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय युवा संसद हेतु जिला सागर में प्रायोजक एवं नोडल संस्था में इनफिनिटी मैनेजमेन्ट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर रहा। जिसमें सागर एवं दमोह जिले के विद्यार्थीयों ने सहभागिता की।

 संस्था चेयरमैंन डॉ सुधा मलैया के संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके नोडल अधिकारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद अशफ़ाक सिद्दीकी है। इस दो दिवसीय युवा संसद मे 150 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे जिसमें प्रथम दिवस में सागर एवम दमोह जिले से 75 प्रतिभागियों ने सहभागिता की कार्यक्रम में संस्था चेयरमैन दिलीप मलैया, डॉ शक्ति जैन कुल सचिव रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर, एड. वीनू राणा रोटरी क्लब जिला सागर, ने अध्यक्षता की। युवा संसद के स्पीकर एवं अध्यक्ष युवा समाजसेवी रिशांक तिवारी उपस्थित रहे।

 विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ अनू फौजदार प्राचार्य, डॉ.नवदीप कौर सलूजा प्राचार्य, अर्जुन सूर्यवंशी, शोध प्रशिक्षण विभाग प्रभारी जिला सागर विभिन्न संस्था से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक रूसिया सहोद्रा राय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सागर, डॉ. संजय शर्मा डॉ. सर हरि सिंह और विश्वविद्यालय सागर शिवांगी जैन इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज आकांक्षा लाल ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज उपस्थित रहे। 

युवा संसद चयन समिति हेतु डॉ. सुनील श्रीवास्तव रिटा. एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन मध्यप्रदेश शासन, युवा समाजसेवी श्री रिशांक तिवारी, डॉ. सर्वेश उपाध्याय असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग, सर हरि सिंह गौर महाविद्यालय, सागर डॉ. आर. के. पाठक रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, निखिल सोधिया पत्रकार एवं सम्पादक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद अशफ़ाक सिद्दीकी ने परिचय उद्बोधन में कार्यक्रम विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अमित चौरसिया ने एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल तबरेज मंसूरी ने किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!