विद्या सिंधु
शेयर करें

खुरई/अमित दुबे

सागर। खुरई/ शनिवार को अखिल भारत वर्षीय महिला परिषद मरुदेवी संभाग सागर के अंतर्गत विद्या सिंधु बहु मंडल द्वारा दिवाली बंपर मेले का आयोजन एक निजी स्थान पर किया गया।जिसमें लगभग 15 अलग-अलग सामग्रियों की महिलाओं द्वारा दुकाने लगाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई।इसके पश्चात सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों का सम्मान किया गया। विद्या सिंधु बहु मंडल की अध्यक्ष दीप्ति गुरहा ने बताया इस प्रकार के आयोजन करने का हमारा मुख्य उद्देश्य यह हैं की एक ही स्थान पर सभी प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध हो सके।

1000376163

वें त्यौहारी सीजन में आसानी से अपने उपयोग की वस्तुएं खरीद सके,खरीदारी के साथ उनको खाने पीने के आइटम एवं मनोरंजन का भी हमने पूर्ण ध्यान रखा है।दिवाली मेला में सजावटी आइटम,कपड़ा एवं हैंडलूम,फूड,क्रिएटिव एसेसरीज,मेहंदी लगाना और भी अन्य प्रकार के स्टाल लगे हुए थे। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष ज्योति सराफ,प्रांतीय संगठन मंत्री मनीषा गुरहा,प्रांतीय प्रचार मंत्री ऋचा बजाज, विशिष्ट अतिथि आभा सेठ,सुनीता बट्टी सेठ,इंद्रा चौधरी,सरिता चौधरी,भारती सराफ,सुषमा बड़कुल,मोना सिंघई पार्षद, विद्या सिंधु बहु मंडल की शालिनी जैन,अर्चना जैन इनके अलावा महिला मंडल की अन्य महिलाए भी शामिल हुई।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!