जल
शेयर करें

सागर  | नमामि गंगे अभियान (पानी के स्रोतों का पुनरुद्धार एवं मरम्मत कार्य) के तहत नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बन्नाद (आमघाट) में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया  ने बेबस नदी में मां गंगा मैया की पूजा अर्चना कर जीर्णोधार कार्यक्रम में शामिल होकर नमामि गंगे अभियान के तहेत बेबस नदी पुनरुद्धार एवं मरम्मत कार्य किया।
विधायक लारिया  ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि नमामि गंगे अभियान के तहत जन संरक्षण संवर्धन के कार्यों को किया जाएगा पूरा।
उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान के तहत जन संरक्षण संवर्धन के कार्यों को प्रारंभ करें एवं नमामि गंगे अभियान में जन प्रतिनिधियों स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता अनिवार्यता सुनिश्चित की जावे।
नमामि गंगे अभियान के तहत समस्त पंचायतों में जल स्त्रोतों तथा नदी,तालाबों,कुआँ,बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन (पानी के स्रोतों का उद्धार एवं मरम्मत कार्य) हेतु 05 जून से 16 जून तक विशेष अभियान के संचालन किया गया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!