IMG 20250123 WA0029
शेयर करें

लगभग 6.22 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होंगी सड़कें

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के 3 सड़क मार्गां को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। लगभग 6.22 करोड़ रूपये की लागत से सड़क मार्गों का निर्माण कार्य होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में मिली स्वीकृति के उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे मुख्य मार्ग से पुलिस थाना सानौधा मार्ग लम्बाई 0.70 कि.मो. लागत 1.20 करोड़ रूपये, हवला चौकी से लुहारी स्कूल तक लम्बाई 2.05 कि.मो. लागत 2.77 करोड़ रूपये एवं मझगुंवा (सिमरिया) से सानौधा मार्ग लम्बाई 2.00 कि.मो. लागत 2.25 करोड़ रूपये से निर्माण कार्य होगा।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!