जनतंत्र सेतु न्यूज़।सागर
रानी अवंती बाई प्रतिमा, मकरोनिया चौराहे पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में ताशकंद, उज्बेकिस्तान की विदेश यात्रा के पश्चात सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े के सागर आगमन पर पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि सागर सांसद डॉ.वानखेड़े ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित अंतर संसदीय संघ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय संस्कृति की गरिमा, उसकी विविधता और विश्व में उसकी भूमिका को प्रस्तुत किया। विश्व मंच पर भारत की नारी शक्ति, शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसी विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मकरोनिया मंडल अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी- कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सांसद वानखेड़े का आत्मीय स्वागत किया।