IMG 20250117 WA0005
शेयर करें

सागर। गुरुवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने विधानसभा अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक ली और अधिकारियों के साथ स्थल अवलोकन भी किया।
उन्होंने विधायक कार्यालय में NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल राजीव चहल एवं पंकज व्यास, NH अधिकारियों के साथ बैठक की और मकरोनिया चौराहे से बहेरिया चौराहे तक चौड़ीकरण कार्य और सागर बाईपास रिंग रोड सर्वे कार्य और बम्होरी चौराहे पर बनने वाले अंडर ब्रिज का स्थल अवलोकन किया।
विधायक लारिया ने सर्किट हाउस में पीडब्ल्यूडी, जल निगम बोर्ड, पीएचई और आरईएस विभागों के अधिकारियों के साथ विधानसभा के प्रगतिरत विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने मुख्यतः जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित नल जल योजनाओं पर विशेष चर्चा करते हुए समयावधि में कार्य पूर्ण कराने लोक यांत्रिकी खंड सागर के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजना की भी समीक्षा की।
विधायक लारिया ने लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत सीआरआईएफ,प्लान, विशेष मजबूतीकरण और नवीनीकरण कार्यों की जानकारी लेकर समय अवधि में निर्माण कार्यों को गुणवत्ता से पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!