विधायक लारिया ने गौशाला, इन्डोर स्टेडियम, सड़क निर्माण सहित डिफाल्टर/बकायादार सहकारी समितियों की जानकारी ली
शेयर करें

सागर I मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र मार्च-2025 के दौरान नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने प्रश्न के माध्यम से जिले में निर्माणाधीन शासकीय गौशालाओं की अद्यतन स्थिति, इन्डोर स्टेडियम की निर्माण स्वीकृति, सड़क निर्माण स्वीकृति सहित डिफाल्टर/बकायादार सहकारी समितियों की जानकारी ली। 

विधायक लारिया ने प्रश्न के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से जिले में निर्माणाधीन शासकीय गौषालाओं की अद्यतन स्थिति एवं नवीन गौशाला निर्माण के संबंध कोई प्रस्ताव/प्राक्कलन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत सड़क निर्माण आदि की अद्यतन की स्थिति जानी।  

खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विष्वास कैलाश सारंग से जिले में आउटडोर/इण्डोर स्टेडियम/खेल परिसर आदि की स्वीकृति एवं जिला अंतर्गत संचालित सेवा सहकारी समितियां/डिफाल्टर/बकायादार समितियों के संबंध में जानकारी ली।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!