सागर। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया में नपा मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्र.-1,रानी दुर्गावती वार्ड,सेमराबाग में 10 करोड़ रू.की लागत से बनने जा रहे लवकुश भगवान मंदिर और धर्मशाला निर्माण कार्य का दीप-धूप प्रज्जवलित कर कुशवाहा समाज के गणमान्यजनों की विशेष उपस्थिति में निर्माण कार्य की प्रथम नींव की ईंट रखकर शुभारंभ किया।
विधायक लारिया के अथक प्रयासों से ही लवकुश मंदिर निर्माण हेतु जगह आवंटित हुई थी।
इस अवसर विधायक लारिया ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि लवकुश भगवान मंदिर और धर्मशाला निर्माण की स्थापना का शुभारंभ अयोध्याधाम में हम सबके अराध्य श्रीरामलला विराजमान की प्रथम वर्षगांठ के पावन दिवस पर हो रहा है। अब रजाखेड़ी में यह मंदिर आध्यात्मिक आस्था का केंद्र होगा।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज के माते मुखिया,नवनियुक्त भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा,वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।