IMG 20250526 WA0003
शेयर करें

सागर। नरयावली विधानसभा में सड़क विकास को नई गति मिली है। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने रविवार को चार पुलिया, मुख्य मार्ग सिरोंजा में समारोहपूर्वक 547.95 लाख रु.की लागत से 3.50 कि.मी.दूरी के निर्मित होने वाले पथरियाजाट- सिरोंजा- पामाखेड़ी फोर लाइन सड़क मार्ग निर्माण का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।

1000855279

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज पथरियाजाट से पामाखेड़ी फोर लाइन सड़क मार्ग की अथक प्रयासों से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। विधानसभा में निरंतर विकास कार्य जारी है।
विधायक लारिया ने कार्यक्रम में उपस्थित पीड्ब्लूडी अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्य गुणवत्तायुक्त एवं समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
स्थानीय ग्रामवासियों ने एक और बड़ी सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक लारिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, सरपंचगण, स्थानीय ग्रामवासी और गणमान्यजन शामिल हुऐ।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!