सागर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रम विभाग द्वारा विविध सेवा सफ्ताह के अंतर्गत न्याय उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे न्यायधीश एवं सचिव जिला प्राधिकरण सागर से दिनेश सिह राणा, श्रम न्यायालय के प्राधिकृत अधिकारी एवं न्यायधीश विनायक गुप्ता द्वारा श्रमिकों के कल्याण एवं कानून की जानकारी प्रदाय की गईं, उनके द्वारा बताया गया कोई भी गरीब श्रमिक जिसको कानूनी सहायता की आवश्कता है, जिला विधिक सेवा के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध है, जिसके लिए 15100 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। श्रमिकों की कल्याण योजनाओं की जानकारी श्रम निरीक्षक देवेंद्र मोदी द्वारा दी गई। इस दौरान मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट यूनिट 1 प्रबंधक राजेश ठाडा, मनोज दुबे एवं सभी श्रमिक मौजूद रहें। आभार श्रम निरीक्षक पंकज कोरी द्वारा प्रगट किया गया।