व्हाइट टॉपिंग तकनीक
शेयर करें

सड़क निर्माण के लिए 12.17 करोड़ रू.की राशि मंजूर

ज्योति शर्मा/सागर। सिविल लाइन से मकरोनिया चौराहे तक व्हाइट टॉपिंग तकनीक से 3.20 कि.मी.का सिटी लिंक मार्ग निर्मित होगा। विधायक प्रदीप लारिया की मांग पर शासन ने 12.17 करोड़ रू.की राशि मंजूर कर दी है।
संभागीय मुख्यालय के लाइफ लाइन कहीं जाने वाली सिटी लिंक मार्ग अब नई तकनीक से निर्मित होगा। इस मार्ग पर हो रहे ट्रैफिक दबाव एवं बार-बार के मेंटेनेंस की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा साथ ही वर्तमान एवं भविष्य में मकरोनिया में हो रहे ट्रेफिक दबाव कम होने का लाभ मिलेगा। यह सड़क आधुनिक लाईटिंग व्यवस्था से सुसज्जित होगी। इस तकनीक से बनी सड़क बीसों साल टिकी रहेगी।
गौरतलब है कि व्हाइट टॉपिंग तकनीक के तहत डामर रोड पर बेस मजबूत कर 06 इंच कंक्रीट किया जाता है।
यह तकनीक दक्षिण भारत के राज्यों सहित कई नेशनल हाईवे पर उपयोग में लाई जा रही है।
नरयावली विधानसभा क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने विधायक लारिया का आभार व्यक्त किया है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!