निलंबित
शेयर करें

सागर I शासकीय प्राथमिक शाला मकरोनिया की प्राचार्य सीमा पाण्डेय विरूद्ध ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की गई, कि प्राचार्य, शासकीय कार्याे मे उदासीनता, संस्था में अनियमित रहना, संस्था के छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों एवं एम. डी. एम. कर्मचारियों को लगातार परेशान एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर संस्था का शैक्षणिक वातावरण दूषित कर रही है।
उक्त शिकायत के आधार पर संकुल केन्द्र प्राचार्य द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई। जिसके तहत प्राचार्य सीमा पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका प्रतिउत्तर समाधान कारक नहीं पाया गया।

अतएव, संकुल केन्द्र कार्यालय के आदेशानुसार श्रीमति सीमा पाण्डेय को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया  गया।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!